भारत

पुलिस ने जलती चिता से शव को निकालकर कब्जे में लिया, मच गई अफरातफरी

jantaserishta.com
4 Nov 2024 4:40 PM IST
पुलिस ने जलती चिता से शव को निकालकर कब्जे में लिया, मच गई अफरातफरी
x
मामले की जांच जारी.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 27 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने रविवार को बिना पुलिस को सूचना दिए गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार करने लगे. स्थानीय पुलिस को युवक की हत्या होने का इनपुट मिला. इसके बाद सीओ अनूप कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
मृतक की पहचान जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के नगला खरगपुर गांव रहने वाले राजेश प्रजापति के तौर पर हुई. जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजनों ने चिता को मुखाग्नि भी दे दी थी. इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि युवक की हत्या कर अंतिम संस्कार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही सैपऊ सीओ अनूप कुमार यादव, कौलारी थाना एसएचओ भंवर सिंह और सैपऊ थाना एसएचओ गंभीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद भीड़ में हड़कंप मच गया.
पुलिस ने जलती हुई चिता से शव को निकलवाया और फॉरेंसिक एवं एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए. इसके बाद अधजले शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने हत्या की आशंका में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सैपऊ थाना एसएचओ गंभीर सिंह ने बताया कि राजेश प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं और इसमें दूसरा मामला होए का इनपुट मिला था. मौके पर जाकर देखा तो शव को जलाया जा रहा था. शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया गया हैं. मृतक के परिजन द्वारा तहरीर पर मामला दर्जकर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story