भारत
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, लड़कियां और लड़के संदिग्ध अवस्था में मिले
jantaserishta.com
25 Oct 2025 9:55 AM IST

x
इलाके में हड़कंप.
मथुरा: मथुरा के विकास बाजार में स्थित दो स्पा सेंटरों में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी कर दी. सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस सेंटर पर पहुंची और जांच की. पुलिस की कार्रवाई में पांच युवक और छह युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं. इसके साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. इससे पहले भी मथुरा पुलिस ने कई स्पा सेंटरों में जांच की थी.
इस पूरी छापामार कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विकास बाजार के इन स्पा सेंटरों में काफी समय से अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. इसी को लेकर पुलिस ने अपने स्तर से जांच करवाई. जब संदेह हुआ तो पुलिस टीम ने स्पा पर छापेमारी कर दी. सेंटर पर पहुंचने के बाद जब पुलिस अंदर दाखिल हुई, तो युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस उन्हें पकड़कर बाहर लेकर आई.
सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि अनैतिक कार्य किए जाने की सूचना मिलने पर हमने दोनों स्पा सेंटरों पर छापेमारी की. पांच युवक और छह युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. हम इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं.
इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने कहा कि किसी भी अनैतिक कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी सतर्कता जारी रखी जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. आपत्तिजनक और अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. विकास बाजार में पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई से सनसनी फैल गई. इसी के साथ स्पा सेंटरों पर सख्ती बरते जाने की बात कही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





