भारत

कांग्रेस नेता को साथ ले गई पुलिस, राहुल गांधी संग फोटो वायरल

jantaserishta.com
23 Feb 2026 10:47 AM IST
कांग्रेस नेता को साथ ले गई पुलिस, राहुल गांधी संग फोटो वायरल
x
बड़ा अपडेट.
नई दिल्ली/ग्वालियर: भारत मंडपम में इंटरनेशनल डेलिगेट्स की मौजूदगी में 'शर्टलेस' प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस को संदेह है कि जितेंद्र इस पूरी साजिश का हिस्सा था और विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद था.
दिल्ली पुलिस की टीम ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित जितेंद्र के घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में लिया. जितेंद्र यादव को दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया गया है.
पुलिस उन ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है जहां प्रदर्शन के दौरान पहनी गई विवादित टी-शर्ट्स प्रिंट करवाई गई थीं. इससे पहले शनिवार को कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए 4 अन्य मुख्य आरोपियों कृष्णा हरि (बिहार), कुंदन यादव (बिहार), अजय कुमार (उत्तर प्रदेश) और नरसिम्हा यादव (तेलंगाना) की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
मजिस्ट्रेट ने इस प्रदर्शन को 'सार्वजनिक व्यवस्था पर सीधा हमला' और देश की राजनयिक छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया. इन चारों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. शुक्रवार (20 फरवरी) को भारत मंडपम में जब अंतरराष्ट्रीय नेता और टेक दिग्गज AI Impact Summit में हिस्सा ले रहे थे, तब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक अपनी कमीज उतारकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने 'Compromised PM' लिखे नारे लगाए और टी-शर्ट्स लहराईं.
पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121 (सरकारी काम में बाधा) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बसपा प्रमुख मायावती ने इसे 'अति-अशोभनीय' कृत्य बताते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस तरह का व्यवहार देश की गरिमा गिराता है.
महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा, ''इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के माध्यम से जब दुनिया के सामने भारत का तकनीकी वैभव प्रस्तुत किया जा रहा था, उसी समय भारत मंडपम में युथ कांग्रेस की चड्डी-बनियान गैंग ने असभ्य उपद्रव मचाकर भारत की वैश्विक स्तर पर बदनामी करने का प्रयास किया. कांग्रेस की इस वृत्ति की मैं तीव्र शब्दों में निंदा करता हूं. यह देशप्रेम नहीं है, बल्कि यह एक प्रकार का देशद्रोह है. इस घटना के लिए कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. अगर भारत-अमेरिका समझौते का विरोध है, तो कांग्रेस को उस विरोध के कारण बताते हुए वैचारिक रूप से प्रस्तुति करनी चाहिए थी. ऐसा न करके, भारत मंडपम में उपद्रव मचाकर, देश के लोकप्रिय और कर्तृत्ववान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विरोध में नारे लगाकर विदेशी मेहमानों के सामने अपने ही देश की छवि को मलिन करने का प्रयास कांग्रेस ने किया. अर्थात, विदेश जाकर भारत के बारे में अपप्रचार करने वाले राहुल गांधी जैसे नेता होने पर उनके युवा कार्यकर्ताओं से उम्मीद ही क्या की जा सकती है?
आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’ में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शर्ट उतारकर प्रदर्शन किए जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का यह कृत्य शर्मनाक, निंदनीय और अस्वीकार्य है. कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि उसे देश की गरिमा की कोई फिक्र नहीं. राहुल गांधी भी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की गरिमा तथा छवि को क्षति पहुंचाते रहते हैं.
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने अपनी युवा इकाई का इस्तेमाल कर देश के खिलाफ बड़ा पाप किया है. उन्होंने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए कांग्रेस से जवाब मांगा.
उधर, भाजपा और युवा मोर्चा (BJYM) ने दिल्ली, जम्मू और सूरत में राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया और माफी की मांग की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story