भारत

Police ने बिकरू कांड में लिए बड़ा एक्शन, मनु पाण्डेय का घर सील

Nilmani Pal
7 Jun 2024 2:33 AM GMT
Police ने बिकरू कांड में लिए बड़ा एक्शन, मनु पाण्डेय का घर सील
x

यूपी। कानपुर Kanpur के बिल्हौर में बिकरू कांड Bikru incident की फरार आरोपित मनु पाण्डेय Manu Pandey के घर पर गुरुवार की सुबह एसडीएम बिल्हौर SDM Bilhaur के नेतृत्व में कुर्की की कार्रवाई कर दी गई। पुलिस फोर्स के साथ पहुंची एसडीएम SDM ने घर को अंदर से चेक कराया उसके बाद उसपर सरकारी ताला डलवाकर सील करा दिया। गांव वालों को जब तक कुर्की की जानकारी हुई तबतक टीम लौट भी गई। अब चौबेपुर पुलिस मनु पाण्डेय के खिलाफ चार्जशीट फाइल Chargesheet Filed कर इनाम घोषित कर सकती है।

Notorious gangster Vikas Dubey कुख्यात विकास दुबे के मारे गए मामा प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पुत्रवधु मनु पाण्डेय को पुलिस ने बिकरू कांड में आरोपित बनाया था। उसके खिलाफ माती कोर्ट से कुर्की के आदेश प्राप्त हुए थे। पुलिस ने आरोपित को खोजने का काफी प्रयास किया मगर वह नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस कुर्की की कार्रवाई को अमल में लेकर आई। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे एसडीएम बिल्हौर रश्मि लांबा, इंस्पेक्टर बिल्हौर केशव कुमार तिवारी और एसओ चौबेपुर रवीन्द्र श्रीवास्तव व फोर्स के साथ पक्खन गांव चौबेपुर पहुंचीं। वहां पर मनु के मकान में जंजीर लटक रही थी।

जमील से खरीदा था प्लॉट - एसडीएम ने अपने सामने जंजीर खुलवाई और फोर्स ने घर की तलाशी ली। घर में कोई वस्तु नहीं मिली। इसके बाद फोर्स बाहर निकली और घर पर ताला डालकर उसे सील कर दिया। घर के बगल में दीवार पर कुर्की की कार्रवाई किस मुकदमे में की गई है इसका विवरण भी पेंट करा दिया गया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के चौकीदार समेत तीन को पुलिस ने कार्रवाई में गवाह भी बना दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनु पाण्डेय ने एक जनवरी 2019 को ढकनापुरवा निवासी जमील उर्फ जमीर से 56 वर्ग मीटर प्लॉट 1.5 लाख रुपये में खरीदा था। इसका सरकारी मूल्य 3.15 लाख रुपये हैं। प्लॉट खरीदने के समय उसके गवाह ससुर प्रेम प्रकाश पाण्डेय और श्यामबाबू गवाह बने थे। एसीपी बिल्हौर, अजय कुमार त्रिवेदी ने कहा कि मनु पाण्डेय के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इसे कोर्ट में चार्जशीट के साथ दाखिल किया जाएगा। आरोपिता के खिलाफ इनाम की घोषणा को लेकर उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त किए जाएंगे।


Next Story