भारत

चिता बुझाकर शव ले गई पुलिस, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला

Nil dhankar
9 May 2026 7:35 AM IST
चिता बुझाकर शव ले गई पुलिस, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। गौतमबुद्धनगर के दादरी में मोनिका नागर की कथित हत्या से सनसनी फैल गई है। घोड़ी बछेड़ा गांव में गुरुवार को रुपये के लेनदेन में मोनिका और उसके पति में विवाद के बाद नवविवाहिता की हत्या कर दिए जाने का आरोप है। ससुराल पक्ष के लोग शव का अंतिम संस्कार करने लगे। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने चिता से शव को बाहर निकाला। मोनिका ने लव मैरिज की थी और इस बात को अभी 3 महीने भी पूरे नहीं हुए थे।

सेक्टर ज्यू निवासी मोनिका नागर ने घोड़ी बछेड़ा गांव के रहने वाले अनुज चौहान से 16 फरवरी को कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि मोनिका और अनुज के पिता ग्रेटर नोएडा में ऑटो चलाते हैं। इस कारण दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। पहले दोनों परिवारों के लोग शादी के लिए सहमत नहीं थे, मगर मोनिका और अनुज की जिद के आगे परिवार ने सहमति दे दी। अनुज और मोनिका के बीच गुरुवार को रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मोनिका का शव कमरे में मिला। ग्रीमाणों ने बताया कि दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद मोनिका ने कमरे की कुंदी लगा ली। जब बाहर से धक्का मारकर कमरे की कुंडी तोड़ी गई तो उसका शव कमरे में पड़ा था। मोनिका के परिवार के लोग ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मोनिका ने फोन कर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने की बात कही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रेनू नागर ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि 7 मई की दोपहर मेरी बेटी मोनिका ने फोन कर बताया कि उसका पति अनुज चौहान, उसका भाई, उसकी मां और पिता हरेंद्र और चाचा-चाची निवासी घोड़ी बछेड़ा मिलकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पाकर मैं, मेरी बेटी खुशी और मेरा भांजा विवेक चौधरी अनुज के घर के बाहर पहुंचे तो अनुज और उसके पिता हरेंद्र, भाई मोहित और कन्नू गैस वाला और चार अन्य अज्ञात लोग मेरी बेटी की हत्या कर शव कार में डालकर ले जा रहे थे। रेनू नागर ने कहा कि विवाह के बाद पति और उसके परिजन मोनिका पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। मोनिका के नाम एक करोड़ से अधिक की संपत्ति थी। उसे बेचकर रुपये की मांग की मांग की जा रही थी।

एसीपी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग महिला का अंतिम संस्कार कर रहे थे। महिला के शव को चिता से उठाया गया। शव कुछ प्रतिशत जल चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Next Story