भारत
कार चलाते हुए लैपटॉप का इस्तेमाल करना पड़ा भारी, पुलिस ने महिला के खिलाफ लिया एक्शन
jantaserishta.com
13 Feb 2025 10:28 AM IST

x
देखें वीडियो.
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला कार चलाते हुए लैपटॉप पर काम कर रही थी. इस खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला सुर्खियों में आ गया. पुलिस ने संज्ञान लिया और महिला को ढूंढकर उसके खिलाफ कार्रवाई की.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बेंगलुरु के आरटी नगर इलाके की है. एक महिला कार चलाते हुए लैपटॉप पर काम कर रही थी. किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने वीडियो के आधार पर गाड़ी की नंबर प्लेट की पहचान की और महिला को ट्रेस कर लिया.
बुधवार सुबह पुलिस ने महिला पर तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में ₹1,000 का चालान कर दिया. इस घटना पर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (नॉर्थ डिवीजन) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, वर्क फ्रॉम होम, नॉट फ्रॉम कार. यानी घर से काम करें, कार से नहीं. पुलिस ने इस ट्वीट के साथ महिला की कार की तस्वीर और चालान की कॉपी भी शेयर की है.
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई. ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों से अपील की कि वे सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय कोई भी गतिविधि जैसे फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल, न करें. वाहन चलाते समय लैपटॉप का उपयोग करना बेहद खतरनाक हो सकता है. पुलिस लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रही है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
"work from home not from car while driving" pic.twitter.com/QhTDoaw83R
— DCP Traffic North, Bengaluru (@DCPTrNorthBCP) February 12, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





