भारत

पार्किंग ठेकेदार पर पुलिस ने लिया एक्शन, बाइक चोरी का मामला

Nil dhankar
29 Feb 2024 12:24 PM IST
पार्किंग ठेकेदार पर पुलिस ने लिया एक्शन, बाइक चोरी का मामला
x
छग

राजनांदगांव। मेडिकल कॉलेज हास्पिटल के पार्किंग से बाइक चोरी के मामले में लालबाग पुलिस ने पार्किंग ठेकेदार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम केसला निवासी ओमप्रकाश सोनकर ने अपनी मां को इलाज के लिए हास्पिटल में दाखिल किय था, जहां पार्किंग में बाकायदा पर्ची कटवाकर बाइक रखी।

लेकिन शाम में जगह से उसकी बाइक गायब हो गई। पार्किंग ठेकेदार पंकज सिंह को जब उसने इसके बारे में पूछा तो ठेकेदार ने मुआवजा देने की बात कह दी, लेकिन दूसरे दिन वह अपनी बात से मुकर गया। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने पार्किंग ठेकेदार पंकज सिंह पर धारा 409 के तहत अपराध दर्ज किया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।

Next Story