भारत

नशा तस्कर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 270 ग्राम हेरोइन, ड्रग मनी व iPhone बरामद

Shantanu Roy
2 Oct 2023 12:28 AM IST
नशा तस्कर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 270 ग्राम हेरोइन, ड्रग मनी व iPhone बरामद
x
माहिलपुर। माहिलपुर पुलिस ने विशेष चेकिंग के दौरान गांव हल्लूवाल चो से एक कार सवार नशा तस्कर से तलाशी के दौरान 270 ग्राम हेरोइन, ड्रग मनी एवं डिजिटल कांटा बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। थाना प्रभारी माहिलपुर बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि थानेदार सतनाम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित विशेष नाकाबंदी के दौरान हल्लूवाल चो में से एक वरना कार (पी.बी. 36 ई 7935) को रोक कर उसमें सवार युवक हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र जोगा सिंह निवासी हल्लूवाल की तलाशी के दौरान उससे 270 ग्राम हेरोइन, 5000 की ड्रग मनी, एक डिजिटल कांटा व एक आईफोन-13 बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
Next Story