
x
आरोप है कि परिचालन समय के बाद भी देर रात तक पब संचालित किए जा रहे थे.
बेंगलुरु: कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने देर रात तक पब खोले जाने पर एक्शन लिया है. कई पबों के प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें एक पब क्रिकेटर विराट कोहली के स्वामित्व वाला भी है. जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में एमजी रोड स्थित one8 commune पब है. ये पब विराट कोहली के स्वामित्व वाला है. बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि one8 पब समेत अन्य पबों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि परिचालन समय के बाद भी देर रात तक पब संचालित किए जा रहे थे.
डीसीपी सेंट्रल ने एक बयान में कहा, हमने कल देर रात 1:30 बजे तक संचालन के लिए करीब 3-4 पब बुक किए हैं. हमें रात में तेज म्यूजिक बजाए जाने की भी शिकायतें मिलीं थीं.
पुलिस ने यह भी कहा कि पबों को सिर्फ रात 1 बजे तक खुले रहने की अनुमति है. इससे ज्यादा समय तक पब का संचालन नहीं किया जा सकता है. एमजी रोड स्थित one8 कम्यून पब चिन्नास्वामी स्टेडियम के करीब है. 6 जुलाई को परिचालन समय से ज्यादा देर तक पब चलाने के लिए one8 commune पब के मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





