भारत

सौतेले पिता और मां पर पुलिस ने कसा शिकंजा, बेटी को बनाया हवस का शिकार, बेटे के साथ अप्राकृतिक सेक्स

jantaserishta.com
13 April 2024 6:02 AM GMT
सौतेले पिता और मां पर पुलिस ने कसा शिकंजा, बेटी को बनाया हवस का शिकार, बेटे के साथ अप्राकृतिक सेक्स
x

सांकेतिक तस्वीर

एक पुलिसकर्मी ने जब बच्ची को विश्वास में लेकर उसकी सुरक्षा का आश्वासन दिया तो बच्ची ने चौंकाने वाली बात बताई।
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में अपने नाबालिग बेटी-बेटे से बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाले आरोपी सौतेले पिता और मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बच्चों को सौतेले पिता का इतना डर था कि उन्होंने उसके कारण घर तक छोड़ दिया था। डरे-सहमे बच्चों ने दिल्ली के थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पहले पिता के डर के कारण अलग कहानी बताई थी। हालांकि, बाद में जब सच्चाई सामने आई तब सब हैरान रह गए। गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी।
गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में रहने वाली महज 10 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले सौतेला पिता और लड़की मां अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। सौतेले पिता ने बेटी के अलावा 13 साल के बेटे के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किया था।
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि 10 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने सौतेले पिता और बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची अपने सौतेले पिता के उत्पीड़न से इतना डर गई थी कि वह अपने घर का पता भी सही से नहीं बता पा रही थी।
एक पुलिसकर्मी ने जब बच्ची को विश्वास में लेकर उसकी सुरक्षा का आश्वासन दिया तो बच्ची ने चौंकाने वाली बात बताई। बच्ची ने बताया कि कोरोना काल में उनके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मां दोनों बच्चों को लेकर फिरोजाबाद में अपने मायके चली गई थी।
करीब एक साल पहले उनकी मां दोनों नाबालिग बच्चों को लेकर दिल्ली-यूपी बॉर्डर इलाके में आई थी। उनकी मां की दिल्ली निवासी व्यक्ति से जान-पहचान थी। दोनों ने शादी कर ली थी। सौतेला पिता बेटी और बेटे के साथ गलत काम करने लगा। आरोपी ने पहले मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया फिर बेटे के साथ भी कुकर्म किया। दोनों बच्चों ने मां को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन मां ने दोनों को धमकाकर चुप करा दिया और उनका इलाज कराने की बात कही थी।
दोनों बच्चे अपने सौतेले पिता और मां से परेशान हो गए थे। कुछ समय बाद बेटा एक चाय की दुकान में काम करने लगा। बेटे ने पिता के कारण घर आना भी छोड़ दिया था। सौतेले पिता के उत्पीड़न से परेशान होकर बेटी भी बीते 20 जनवरी को खुद ही घर छोड़कर चली गई थी। बच्चों के घर छोड़कर जाने पर मां ने उसे तलाश भी नहीं किया। इसके बाद जब बच्ची दिल्ली पुलिस के हाथ लगी, तब जाकर इस शर्मनाक घटना का खुलासा हो सका।
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने कहा, "पीड़ित बच्चों मां ने उनकी उंगलियों के नाखून खींचने के लिए चिमटे का इस्तेमाल किया और उन्हें चुप कराने के लिए तरह-तरह से दुर्व्यवहार किया।"
Next Story