Top News

पड़ोसियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन का बना रहे दबाव

jantaserishta.com
4 Dec 2023 10:12 AM IST
पड़ोसियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन का बना रहे दबाव
x

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक मां ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला सलीम उनके बेटे पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। अब विजयनगर पुलिस ने युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने वाले पड़ोसी दंपति और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक की मां का आरोप है कि पड़ोसी उनके बेटे पर धर्म बदलकर उनकी बेटी से निकाह करने का दबाव डाल रहे थे। बात न मानने पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

विजयनगर थानाक्षेत्र की अब्दुल हमीद कॉलोनी में रहने वाली महिला का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाला सलीम, उसकी पत्नी नायजा और बेटा सुफियान अकसर उनके बेटे को राह चलते पकड़ लेते हैं और मारपीट करते हुए उस पर धर्म परिर्वतन करने का अनैतिक दबाव बनाते हैं। बात न मानने पर आरोपी उन्हें मकान खाली करके जाने की धमकी दे रहे हैं।

आरोप है कि 28 नवंबर को तीनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उनके बेटे का धर्म परिर्वतन कराकर अपनी बेटी से शादी करवाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उन्होंने बेटे को रेप के झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। आरोपियों ने धमकी दी कि धर्म परिवर्तन न करने पर उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ेगा।

घटना के संबंध में महिला ने विजयनगर थाने में शिकायत दी। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल का कहना है कि महिला की शिकायत पर सलीम, उसकी पत्नी नाजिया और बेटे सूफियान के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकी और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story