भारत
भाजपा उम्मीदवार के काफिले में फायरिंग की आवाज को पुलिस ने बताया अफवाह
jantaserishta.com
4 May 2024 4:35 PM IST

x
पुलिस ने पटाखे की आवाज बताते हुए एक वीडियो भी जारी किया है।
गोंडा: उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीट में शुमार कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले के दौरान फायरिंग की आवाज का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात को अफवाह करार दिया है।
पुलिस ने पटाखे की आवाज बताते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायमवाल ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार का शनिवार को जब काफिला निकला तो तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के बेलसर (रगड़गंज) बाजार इलाके में लोगों से भेंट कर रहे थे, तभी किसी ने 12 आवाज वाला पटाखा दाग दिया। उस समय मौजूद लोगों ने भी फायरिंग जैसी बात से इनकार किया है।
उन्होंने बताया किसी ने फायरिंग की आवाज की अफवाह फैला दी और वीडियो वायरल किया है जो कि झूठ है। पूरी घटना का सही वीडियो भी जारी किया गया है। करण भूषण सांसद बृजभूषण सिंह के छोटे बेटे हैं। वह भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
Tagsभाजपा उम्मीदवारफायरिंगकरण भूषण सिंहगोंडा पुलिसBJP candidatefiringKaran Bhushan SinghGonda Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





