भारत

पुलिस की टीम पर हमला, गई थी दूसरे राज्य, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
14 Aug 2022 10:47 AM IST
पुलिस की टीम पर हमला, गई थी दूसरे राज्य, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पुलिस टीम के साथ न केवल हाथापाई की बल्कि बंधक भी बना लिया।

रांची: जाली नोट के तस्कर को पकड़ने रांची के कांके पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम पर शनिवार को ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उन्होंने तस्कर को ले जा रही पुलिस टीम के साथ न केवल हाथापाई की बल्कि बंधक भी बना लिया। दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को कांके प्रखंड के पिठोरिया थाना स्थित बाढ़ू गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। सूचना मिलने पर रांची पुलिस के पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मुक्त हो सकी।

पुलिस ने इस दौरान 3.75 लाख से अधिक के जाली नोट के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जब्त नकली नोट पांच सौ रुपए के हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम तसव्वर है और वह बाढ़ू का ही रहने वाला है। पुलिस ने जाली नोट चलाने वाले गढ़वा के वकील अहमद उर्फ मौलाना को दिल्ली से दबोचा था। उसकी निशानदेही पर दिल्ली पुलिस की टीम तसव्वर को गिरफ्तार करने शनिवार को पिठोरिया के बाढ़ू गांव पहुंची थी।
गिरफ्तारी के बाद दिल्ली और रांची पुलिस ने तसव्वर से पूछताछ की। उसने बताया कि पिठोरिया का ही मुन्ना नामक व्यक्ति उसे जाली नोट उपलब्ध कराता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं।
दिल्ली पुलिस थाना को बिना सूचना दिए ही छापा मारने पहुंची थी। सभी पुलिसकर्मी सादे लिबास में थे। साथ में दिल्ली में दबोचा गया वकील अहमद भी था। ग्रामीणों ने पुलिस को अपहर्ता समझ घेर लिया। पुलिसकर्मी जब तसव्वर को गाड़ी में बैठा रहे थे तब ग्रामीण हाथापाई करने लगे। सूचना मिलने के बाद पिठोरिया थाने से पुलिस पहुंची और दिल्ली पुलिस की टीम व तसव्वर को पिठोरिया थाना ले आई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story