भारत

पुलिस टीम को मिली कामयाबी, आठ बंधकों को वसूली गैंग से करवाया मुक्त

Admin2
26 Nov 2022 12:07 PM GMT
पुलिस टीम को मिली कामयाबी, आठ बंधकों को वसूली गैंग से करवाया मुक्त
x

कैथल: हरियाणा के कैथल जिला पुलिस ने कोलकाता में गुप्त मिशन में आठ नेपाली युवक-युवतियों को वसूली गैंग से मुक्त करवाया है। इनमें दो युवतियां शामिल हैं। इनसे करोड़ों रुपये वसूली करने के बाद भी कोलकाता में बंधक बनाया हुआ था। परिजनों से करोड़ों रुपये वसूली के प्रयास में थे। कैथल पुलिस ने इन्हें मुक्त करवाने के साथ-साथ आठ गिरोह सदस्यों को काबू किया है। आठ मुक्त करवाए गए युवक-युवतियों व आठ आरोपियों को पुलिस कैथल लेकर पहुंची हैं।

नेपाल में युवक-युवतियों के परिजनों को सूचित कर दिया है। जल्द ही नेपाल से उनके परिजन कैथल पहुंच कर उन्हें न्यायालय की अनुमति से लेकर जाएंगे। वहीं पुलिस आठ पकड़े गए गिरोह सदस्यों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। गिरोह सरगना फरार होने में कामयाब रहा।
सुनील केजरीवाल नामक गिरोह सरगना का पूरे देश में नेटवर्क बताया गया है। जो मुंबई का रहने वाला है। मुंबई से गिरोह को चलाता था और पूरे देश में युवक-युवतियों को बंधक बनाकर वसूली गिरोह चला रहा था। इतना ही नहीं मुक्त करवाए गए नेपाली युवकों में से दो को दुबई भेजा जा चुका था। वहां भी उन्हें बंधक बनाया। फिर वापस दिल्ली लाया गया। दिल्ली से कोलकाता लेजाकर बंधक बना लिया।
कैथल पुलिस ने यह सारी कार्रवाई कैथल के गांव बाकल निवासी विक्रम सिंह को कोलकाता में बंधक बनाने की घटना के बाद की है। विक्रम को पुलिस पहले ही मुक्त करवा चुकी है। दस दिन पहले कैथल पुलिस ने मुंबई से पांच गिरोह सदस्यों को काबू किया था। इसके बाद उन्हें दस दिन के रिमांड पर लेकर कोलकाता में गिरोह सदस्यों के ठिकानों पर रेड की।
एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि गिरोह सरगना सुनील केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे देश में उसके बारे में सूचना भेजी जाएगी। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा। ताकि वह विदेश न जा सके।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta