भारत

साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 Jun 2026 4:51 PM IST
साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार
x
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
10 और 11 जून की दरम्यानी रात साइबर थाना की टीम को सूचना मिली थी कि साइबर अपराध से जुड़े मामले में वांछित आरोपी चुड़ामन मंडल अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव स्थित अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की और आरोपी को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।
आरोप है कि देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया तथा सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसी दौरान आरोपी चुड़ामन मंडल भी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। घटना के बाद अहिल्यापुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने चिकसोरिया गांव निवासी जितन मंडल (51) और सूरज मंडल (20) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार साइबर आरोपी चुड़ामन मंडल समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में साइबर थाना, मुफस्सिल थाना और अहिल्यापुर थाना समेत कई थानों की पुलिस टीम शामिल रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story