भारत

पुलिस टीम पर हमला, एक एएसआई की मौत, तहसीलदार समेत कई घायल

jantaserishta.com
16 March 2025 9:44 AM IST
पुलिस टीम पर हमला, एक एएसआई की मौत, तहसीलदार समेत कई घायल
x
गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.
मऊगंज: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। शनिवार देर रात हुए इस हमले में एक एएसआई की मौत हो गई, जबकि कई अधिकारी घायल हो गए हैं। मामला रमनगरी पंचायत के गड़रा गांव का है। जानकारी के अनुसार, गड़रा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण एक युवक को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। शनिवार को दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद इस विवाद ने उस समय और तूल पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिसमें एएसआई रामगोविंद गौतम की मौत हो गई है। इसके अलावा थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीजीपी एमपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी, "मऊगंज में कर्तव्य पालन के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण हिंसक घटना में एएसआई एसएएफ रामगोविन्द गौतम का आकस्मिक निधन हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि ॐ शांति।"
रीवा के एसपी विवेक सिंह ने बताया कि मऊगंज के शाहपुर थाना में एक विवाद के बाद कुछ लोगों को बंधक बनाया गया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उन पर पथराव कर दिया गया। इस घटना में एक एएसआई की मौत हो गई है। इसके अलावा एक एएसआई, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
घटना के चश्मदीद और तहसीलदार के ड्राइवर दिनेश गोस्वामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि एक विवाद के बाद ग्रामीणों ने किसी शख्स को बंधक बनाया था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार पुलिस टीम के साथ मौके पर गए थे। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने लाठी-डंडों से हमला किया। किसी तरह से हम जान बचाकर भागे हैं, लेकिन तहसीलदार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही इस घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story