भारत

अपराधियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, जवाबी फायरिंग भी, तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया

jantaserishta.com
1 Oct 2022 8:03 AM IST
अपराधियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, जवाबी फायरिंग भी, तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
हालांकि फायरिंग करने वाले सभी लोग मौके से फरार हो गए।
पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा इलाके में बालू खनन को लेकर हुए गैंगवार में माफिया श्रीराय के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। श्रीराय के परिजन ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी। इसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की। हालांकि फायरिंग करने वाले सभी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही बिहटा के अमनाबाद में बालू पर हुए गैंगवार के मुख्य आरोपी श्रीराय के घर से देसी कट्टा, गोलियां और कुछ रुपये बरामद किए गए हैं।
शुक्रवार रात एसपी पश्चिम राजेश कुमार, एएसपी अभिनव धीमान दल-बल के साथ आरोपित श्रीराय के घर छापेमारी करने पहुंचे। तभी वहां बालू माफिया ने रायफल और पिस्टल से उनपर फायरिंग कर दी। गोलीबारी के दौरान श्रीराय का बेटा प्रवीण कुमार, नवीन कुमार, चचेरा भाई गोपाल राय, राम दयाल राय और उसके सहयोगी भागने में सफल रहे। एएसपी ने बताया कि श्रीराय के घर से एक देसी कट्टा, पांच गोलियां और कुछ रुपये बरामद किए गए हैं।
वहीं, श्रीराय की पत्नी लक्ष्मीणीया देवी और बहू विनीता देवी एवं मुन्नी कुमारी को घर से भागते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर हथियारों को छिपाकर रखने और आरोपियों को भगाने का आरोप है। इस संबंध में बिहटा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमनाबाद में दो पुलिस अधिकारी और 30 पुलिस बल को लगातार कैंप कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गैंगवार में भोजपुर के युवक की मौत होने की खबर है। अभी तक किसी का शव बरामद नहीं किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story