भारत

कपल को पुलिस ने सिखाया तगड़ा सबक, कार में अश्लील हरकत करना पड़ा भारी

jantaserishta.com
21 Dec 2024 10:35 AM IST
कपल को पुलिस ने सिखाया तगड़ा सबक, कार में अश्लील हरकत करना पड़ा भारी
x
मामला दर्ज.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने बुधवार रात थाना सेक्टर-49 इलाके में स्थित सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास कार में अश्लील हरकत कर रहे एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी कार को भी सीज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बुधवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक कार खड़ी है, जिसमें एक महिला और पुरुष अश्लील हरकतें कर रहे हैं. इस घटना से वहां से गुजरने वाली महिलाओं को असहजता का सामना करना पड़ रहा था.
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 49 पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आदमी बरौला गांव का निवासी है, जबकि 31 साल की महिला मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली है. वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा के एक गांव में रह रही है. फिलहाल नोएडा पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही, मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनकी कार को सीज कर दिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story