भारत

Gangster के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

SHIDDHANT
23 Feb 2026 11:35 PM IST
Gangster के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
x
Farrukhabad फर्रुखाबाद: पुलिस ने गैंगस्टर जुबैर खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 26 करोड़ 51 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कदम प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ उठाया गया। नगर से सटे गांव इज्जत गढ़ी के निवासी जुबैर खान पर जांच में पता चला कि वह धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज, फर्जी जीएसटी नंबर और अवैध कारोबार के जरिए करोड़ों की कमाई करता रहा। इस कमाई को सफेद करने के लिए उसने अपनी मां रुखसाना के नाम पर कई बेनामी संपत्तियां खरीदीं, जिनके वैध आय स्रोत नहीं पाए गए।
कुर्क की गई संपत्तियों में गांव गढ़ी नूर खां स्थित विशाल आवासीय भवन, मऊरशीदाबाद में व्यापारिक गोदाम और लखनपुर में कृषि योग्य जमीन शामिल हैं। बैंक खातों में जमा नकदी और 70 हजार रुपए मूल्य का विलासितापूर्ण वाहन भी जब्त किया गया। सोमवार को तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर और प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल गढ़ी नूर खां पहुंचा और ढोल-नगाड़े के साथ मोहल्ले में सार्वजनिक मुनादी कर संपत्ति कुर्क होने की जानकारी दी। मकानों और गोदामों को सील कर सरकारी बोर्ड चस्पा किया गया और मुकदमा नंबर व कुर्की आदेश दीवार पर पेंट करवाए गए।
तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया गया और जुबैर की मां रुखसाना को कार्रवाई की जानकारी दी गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि अपराध से अर्जित कोई भी संपत्ति बख्शी नहीं जाएगी।जुबैर खान को शातिर किस्म का अपराधी बताया गया है। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। जुबैर अपने गैंग के सदस्यों के साथ दस्तावेजों की कूट रचना, फर्जी जीएसटी नंबर जनरेट करने और ई-वे बिल तैयार करने जैसे मामलों में शामिल रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Next Story