भारत
पुलिस को सफलता, अगवा हुई दो नाबालिग बहनों को छत्तीसगढ़ से बरामद किया, जानें पूरा मामला…
jantaserishta.com
18 Feb 2025 5:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपियों की तलाश जारी.
जम्मू: जम्मू से एक सप्ताह पहले अगवा हुई दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से बरामद कर लिया है. पुलिस उन दोनों को उनके परिवार को सौंप दिया है. दोनों लड़कियों के अपहरण केस में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो लोगों का नाम सामने आया है. उनकी पहचान शिव दास और मनोज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, जम्मू के जानीपुर पुलिस स्टेशन में अगवा लड़कियों के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसके अनुसार उनकी 16 और 17 साल की लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था. उन्होंने अपनी तहरीर में छत्तीसगढ़ के रहने वाले शिव दास और मनोज कुमार को नामजद किया था. इसमें केस दर्ज करने के बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया.
पुलिस की टीम व्यापक जांच, खुफिया जानकारी जुटाने और समन्वित प्रयासों के बाद सोमवार को छत्तीसगढ़ के बलूदा पहुंची. वहां से दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने उन दोनों को उनके परिवार को सौंप दिया. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि उन दोनों का अहरण क्यों हुआ था.
बताते चलें कि इसी महीने के पहले सप्ताह में जम्मू में दो अलग-अलग घटनाओं में अगवा दो लड़कियों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया था. पहली घटना 19 जनवरी की है. डोमाना पुलिस थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उत्तर प्रदेश का निवासी सोनू कुमार जम्मू के ग्रेटर कैलाश में रह रहा है. उसने उनकी 16 वर्षीय बेटी को अगवा कर लिया.
दूसरी घटना, 31 जनवरी को पाउनी चक पुलिस चौकी में सामने आई. एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मो. अस्फाक, जो झारखंड का रहने वाला है, उसने उनकी 24 वर्षीय बेटी को जम्मू स्थित उनके घर से अगवा कर लिया. इन घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया. इसके बाद कार्रवाई के दौरान लड़कियों को बरामद कर लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





