भारत

पुलिस को सफलता, गैंगस्टर टिल्लू और बल्ली दबोचे गए, जानिए मामला

jantaserishta.com
7 Oct 2021 4:27 PM IST
पुलिस को सफलता, गैंगस्टर टिल्लू और बल्ली दबोचे गए, जानिए  मामला
x

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट (Rohini Court Shootout) में गोगी गैंग का सरगना जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हमलावरों ने हत्‍या कर दी थी. इस मामले में दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) और नवीन बल्ली (Navin Balli) को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने गुरुवार बताया कि क्राइम ब्रांच ने पिछले महीने हुई घटना के कथित मुख्य साजिशकर्ता टिल्लू ताजपुरिया को गोगी की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया था. जबकि पूछताछ के बाद जेल में बंद गैंगस्टर नवीन बल्ली को भी घटना के सिलसिले में मंगलवार को दो दिन की हिरासत में ले लिया गया था.

पुलिस के मुताबिक, गोगी की हत्या की साजिश रचने में बल्ली भी शामिल था. उसके निर्देश पर ही उसका सहयोगी नवीन हुड्डा घटना वाले दिन वकील की ड्रेस में एक नेपाली नागरिक को रोहिणी अदालत ले गया था, ताकि वह अन्य हमलावारों राहुल और जग्गा के साथ शामिल हो जाए. इस वक्‍त ताजपुरिया और बल्ली दोनों मंडोली कारागार की जेल नंबर 15 में बंद हैं. घटना में जेल में बंद गैंगस्टर सुनील राठी की भी भूमिका होने का शक है और वह भी जांच के दायरे में है.
मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि गोगी को मारने के निर्देश ताजपुरिया ने फोन पर दिया था. पुलिस ने बताया था कि ताजपुरिया फोन से हमलावरों के संपर्क में था और उन्हें निर्देश दे रहा था कि इस साजिश पर कैसे अमल करना है. पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि दिल्ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने उमंग यादव और विनय मोटा को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के हैदरपुर इलाके के एक फ्लैट से गोलीबारी के सिलसिले में गिरफ्तार किया था और बाद में उनकी हिरासत क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी जो मामले की जांच कर रही है.
गौरतलब है कि दो हमलावरों ने 24 सितंबर को रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 207 में जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हालांकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story