भारत

सामने गेट से बंगले में घुसी पुलिस, पीछे गेट से सांसद फरार, Video

Nilmani Pal
2 May 2026 12:56 PM IST
सामने गेट से बंगले में घुसी पुलिस, पीछे गेट से सांसद फरार, Video
x
ब्रेकिंग

दिल्ली। AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज हुईं है। यह केस भ्रष्टाचार और शोषण से जुड़े हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। संदीप पाठक केस दर्ज होने की खबर बाहर आने से पहले दिल्ली स्थित अपने घर से निकल गए।

जब मीडिया उनसे बात करने पहुंची तो वह तेजी से गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली स्थित उनके घर पहुंच गई है और कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि पंजाब पुलिस या सरकारी प्रवक्ता की तरफ से इसको लेकर अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं संदीप पाठक ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा- मेरे खिलाफ किसी भी एफआईआर की मुझे कोई जानकारी नहीं है।

संदीप पाठक से पहले AAP सरकार प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के जरिए पार्टी छोड़ने वाले दूसरे सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट फैक्ट्री में भी रेड करा चुकी है। डॉ. संदीप पाठक 25 अप्रैल को राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के साथ BJP में शामिल हुए थे। इसके अलावा राघव चड्‌ढा और हरभजन सिंह भज्जी की सिक्योरिटी भी AAP सरकार छीन चुकी है।


Next Story