भारत

विश्व हिन्दू सेना के अध्यक्ष को पुलिस ने रोका, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
8 Aug 2022 12:02 PM IST
विश्व हिन्दू सेना के अध्यक्ष को पुलिस ने रोका, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

वाराणसी: ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी में दर्शन पूजन के लिए सोमवार को अस्सी घाट से निकले विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक और चार कार्यकर्ताओं को भेलूपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अरुण पाठक की ओर से पहले से ही घोषणा की गई थी। इसके तहत पहले से ही फोर्स तैनात थी। अरुण पाठक के अस्सी पहुंचकर गंगा में आचमन के दौरान ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बता दें कि विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक की ओर से सावन के आखिरी सोमवार को श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए अस्सी से कार्यकर्ताओं के साथ निकलने की घोषणा की गई थी। इस कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी को भी आमंत्रित किया गया था, जिन्हें दिल्ली से वाराणसी आते समय बीच रास्ते प्रयागराज में उतार लिया गया। उन्हें प्रयागराज पुलिस गेस्ट हाउस में रखा गया है।
किन्नरों की महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने विश्व हिंदू सेना पर जमकर निशाना साधा है। उनके अनुसार अरुण पाठक की ओर से सावन के पहले सोमवार को अनुष्ठान के लिए आमंत्रित किया गया। अध्यक्षता करने और सहयोग करने की बात कही गई। हालांकि यह नहीं बताया गया कि उसने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। वाराणसी आने के बाद उनको यह जानकारी मिली। बताया कि अरुण पाठक ने उनके किसी परिचित से संपर्क कर आमंत्रित किया था। महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने वाराणसी के एक होटल से अपना बयान जारी किया है। कहा है कि अरुण पाठक विश्वास करने योग्य नहीं है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story