भारत
पुलिस ने रोकी गैंगस्टर की कार, प्रेमिका को छोड़कर मौके से फरार
jantaserishta.com
25 May 2023 2:36 PM IST

x
DEMO PIC
पिस्टल भी बरामद कर ली.
जयपुर (आईएएनएस)| जयपुर के सांगानेर इलाके में एक पुलिस की टीम ने कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन की कार रोकी। जिसके बाद वह अपनी प्रेमिका को छड़कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गुर्जर की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गैंगस्टर के अपराधों में उसकी संभावित भूमिका का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने कह, सांगानेर थाने की पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर की पिस्टल भी बरामद कर ली, जिसे उसने भागते समय छोड़ दिया था। सूत्रों ने बताया कि गुर्जर हाल ही में जमानत मिलने के बाद एक महिला से मिलने जयपुर आया था। एक अधिकारी ने कहा, वह लड़की के साथ हवाई अड्डे के पीछे एक सुनसान स्थान पर गया, जहां उसने अपनी कार सड़क के किनारे खड़ी कर दी। एक पीसीआर वैन के चालक ने सड़क से गुजर रहे एक संदिग्ध कार को देखा।
उन्होंने बताया कि इस बीच गुर्जर अपनी प्रेमिका को छोड़कर कार से फरार हो गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





