भारत
बुर्का पहने लड़के को पुलिस ने रोका, पूछताछ में सामने आई यह बात
jantaserishta.com
14 Aug 2026 8:20 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
वाराणसी: वाराणसी में दो लड़के बाइक से निकले थे. पीछे बैठे लड़के ने बुर्का पहना था, ऊपर से चश्मा भी लगा रखा था. मलदहिया चौराहे पर पुलिस की नजर पड़ी तो मामला थोड़ा संदिग्ध लगा. पुलिस ने बाइक रुकवाई. पूछताछ शुरू हुई तो आसपास भीड़ जुट गई. फिर दोनों को थाने ले जाया गया. अब पुलिस को शक था कि आखिर बुर्के में कौन है और ये दोनों इस तरह क्यों घूम रहे हैं? लेकिन थाने पहुंचते ही कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि मामला कुछ और ही निकला. बुर्के के पीछे कोई बड़ी साजिश नहीं, बल्कि रील बनाने का चक्कर था.
मामला 13 अगस्त का है. वाराणसी के मलदहिया चौराहे पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक तेजी से चौराहा पार कर आगे बढ़ी. बाइक पर दो युवक सवार थे. पीछे बैठे युवक ने बुर्का और नकाब पहन रखा था. ऊपर से चश्मा भी लगा था. पुलिस ने जब ये देखा तो उसे रोक लिया. पूछताछ शुरू हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामला बढ़ता देख पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई. फिर पूछताछ शुरू हुई.
पुलिस के मुताबिक, बाइक पर दो युवक सवार थे. पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि वे दोनों 12वीं के छात्र हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक बुर्का और नकाब पहनकर इमलिया घाट की तरफ जा रहे थे. वहां उन्हें प्रैंक रील और वीडियो शूट करना था.
चौराहे पर पुलिस को जो चीज संदिग्ध लगी, उसके पीछे सोशल मीडिया कंटेंट बनाने का आइडिया था. थाने में पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों छात्रों के परिजनों को बुलाया. अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान दोनों के पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. इसके बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया गया. लेकिन कहानी में एक पेंच अभी बाकी था. वो था बाइक का साइलेंसर.
पुलिस के मुताबिक, बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था. इसलिए पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया. मामले में एसीपी चेतगंज और इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने भी दोनों छात्रों से पूछताछ की. पुलिस ने साफ किया कि जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली और युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो में पुलिस को बुर्का पहने युवक से पूछताछ करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो वायरल हुआ तो मामला और चर्चा में आ गया. लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर बुर्का पहनकर बाइक पर घूम रहा ये युवक कौन है और पुलिस ने उसे क्यों पकड़ा? लेकिन जांच के बाद कहानी अलग निकली. दो 12वीं के छात्र थे. रील बनाने का प्लान था. बुर्का और चश्मा लुक का हिस्सा था. पुलिस को शक हुआ तो प्लान थोड़ी देर के लिए थाने पहुंच गया. और आखिर में दोनों छात्र बाहर आ गए, लेकिन उनकी बाइक मॉडिफाइड साइलेंसर की वजह से पुलिस के पास ही रह गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





