भारत

थाने का घेराव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने थानेदार से की बहस

jantaserishta.com
1 March 2022 12:21 PM IST
थाने का घेराव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने थानेदार से की बहस
x
वीडियो हुआ वायरल।

अलीगढ़: एक तरफ जहां योगी सरकार अपराधियों की गर्मी और चर्बी निकालने की बात करती है, तो वहीं भाजपा के कुछ नेता अपनी जुबान पर काबू न करते हुए अब गुंडों की बजाय पुलिस वालों को गर्मी और चर्बी निकालने और उतारने की धमकियां देते हुए नजर आ रहे हैं. ताजा मामला अलीगढ़ के थाना जवां का है.

यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पुलिस स्टेशन के अंदर बैठकर पहले तो थाने का घेराव किया और फिर दारोगा का नाम लेते हुए पुलिस वालों को कहते हुए नजर आए, '10 तारीख को योगीजी की सरकार आ रही है, बताये दे रहा हूं दारोगा की गर्मी निकाल देंगे हम.'
जवां थाने में प्रॉपर्टी विवाद हो गया है, जिसमें शिकायत पर पुलिस भाजपा कार्यकर्ता को पूछताछ के लिए उठा लाई. इसको लेकर रविवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी थाने पर काफी तादात में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और थाने का घेराव कर लिया. इसी दौरान जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने थानेदार और पुलिसकर्मियों को धमकी दी.
धर्मवीर सिंह लोधी ने कहा, 'मैं तो सिर्फ ये कह रहा हूं, जंगलगढ़ी से कितने लोगों को उठाया है, जब मैंने कहा, मैं जिलाध्यक्ष बोल रहा हूं भाजयुमो का, तो इतनी गर्मी है दारोगा में, 10 तारीख को योगी सरकार नहीं आ रही है क्या? बताये दे रहा हूं, 10 तारीख को योगी जी की सरकार आ रही है, ये बात दिमाग में बिठालें, जितनी गर्मी है दारोगा की, सब निकाल देंगे हम.'
इसके बाद थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विरोध जताया तो पुलिस और भाजयुमो के पदाधिकारियों के बीच गहमा-गहमी हो गई, जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हुआ. इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान जिला को-ऑर्डिनेटर राजीव लीडर ने कहा कि ये सभी सत्ता के नशे में चूर हैं.
वहीं क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन श्वेताभ पांडेय ने कहा, 'मीडिया के माध्यम से प्रकरण सामने आया है, अगर इस तरह का कोई प्रकरण है तो इसकी जांच करा लेंगे, हालांकि मैंने अभी वीडियो भी देखा नहीं है, वीडियो देखने के बाद ही कुछ कह सकता हूं कि क्या प्रकरण था, क्या मैटर था, जिसकी जांच कराएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story