भारत

थाना प्रभारी की जीप पलटी, TI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

jantaserishta.com
30 Sept 2023 9:17 AM IST
थाना प्रभारी की जीप पलटी, TI  समेत 3 पुलिसकर्मी घायल
x
ऐसे हादसा हुआ.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना थाना प्रभारी की सरकारी जीप शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर मंझेड़ चौकी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
नैनीताल हाई कोर्ट के जज को एस्कॉर्ट करते समय शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर मंझेड़ा पुलिस चौकी के पास नगीना थाना प्रभारी की सरकारी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एसएचओ रविंद्र वशिष्ठ , चालक अंकित सोलानिया और कांस्टेबल सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अर्ज , उपजिलाधिकारी मोहित कुमार, सीओ शुभ सूचित, धामपुर थाना प्रभारी किरण पाल सिंह आदि मौके पर पहुंचे और सभी का हालचाल जाना।
नगीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि नगीना एसएचओ रविंद्र वशिष्ठ के बाएं हाथ में फ्रैक्चर है। कांस्टेबल सूरज की कमर और चालक अंकित सोलानिया के दोनों हाथों में चोट है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्‍हें मुरादाबाद हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया की नैनीताल हाईकोर्ट के जज देहरादून से नैनीताल जा रहे थे। टीम उनको एस्कॉर्ट कर रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story