भारत
थाना प्रभारी की बेटी ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम
Shantanu Roy
21 Sept 2023 4:37 PM IST

x
यमुनानगर। यमुनानगर के थाना खिजराबाद प्रभारी की बेटी ने ससुराल में बार-बार दहेज के तानों से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं इस मामले में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इसमें जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक यमुनानगर के खिजराबाद थाने में तैनात प्रभारी जसबीर सिंह की बेटी नवदीप कौर की शादी संधाया गांव में 28 नवंबर 2021 को हुई थी। पिछले साल नवदीप कौर के बेटा हुआ। उसी के बाद नवदीप को बार-बार तंग किया जाने लगा कि वह उनके रिश्तेदारों के लिए सोने के कंगन बनवा कर दें।
पुलिस जांच अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया कि उनके पास निजी अस्पताल से सूचना आई कि नवदीप कौर ने जहर खा लिया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने नवदीप कौर को मृत घोषित कर दिया था। नवदीप के पिता जसवीर एवं माता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके पति, सास, ससुर व मामा द्वारा परेशान किया जा रहा था। बार-बार पैसे व सोने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने नवदीप के ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana News Live
Next Story





