
x
Bhopal भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 किलो चांदी बरामद की है, जिसमें चांदी की मूर्तियां और ज्वेलरी शामिल है।
आरोपियों ने पूछताछ में गोला के मंदिर थाना क्षेत्र में एक दुकान से 30 किलो पीतल का सामान, पड़ाव थाना क्षेत्र से एक एक्टिवा के अलावा हैदराबाद में भी एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात करना कुबूल किया है। पुलिस को ग्वालियर शहर के अलावा अन्य राज्यों में हुई चोरी की वारदातों में भी इन चोरों के शामिल होने की आशंका है, इसलिए इन सभी से पूछताछ जारी है।
दरअसल, 19/20 जुलाई की रात को ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शॉप में इन चार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और फिर फरार हो गए थे। यहां खास बात यह है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने पहले मोती महल स्थित बैंजाताल से एक लाल कलर की एक्टिवा को चुराया था और फिर ज्वेलरी की दुकान पर धावा बोला था।
इसके अलावा, चोरों ने गोला के मंदिर क्षेत्र में भी एक दुकान से पीतल का सामान चुराया था। इसके बाद सभी आरोपी भोपाल, उज्जैन, नागपुर और हैदराबाद भाग गए थे। जांच-पड़ताल में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहले दो सगे भाइयों छोटू उर्फ योगेश और गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया को पकड़ा और फिर इनसे पूछताछ के आधार पर चोरी में शामिल अन्य दो आरोपियों अतुल शर्मा और श्याम सुंदर कुशवाह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इनमें अतुल शर्मा मूलतः भिंड का रहने वाला है। वहीं, बाकी सभी आरोपी ग्वालियर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 5 किलो चांदी, 6 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, पूछताछ के दौरान इन चोरों ने हैदराबाद में भी 1 अगस्त को एक ज्वेलरी शॉप से 3 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करना कबूल किया है। फिलहाल, पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।
TagsGwaliorMadhya Pradesh PoliceJewelry Shop TheftSilver SeizedFour ArrestedGwalior CrimeHyderabad TheftJewelry RobberyCriminal GangPolice Investigationग्वालियरमध्य प्रदेश पुलिसज्वेलरी दुकान चोरीचांदी बरामदचार आरोपी गिरफ्तारग्वालियर अपराधहैदराबाद चोरीआभूषण चोरीचोर गिरोहपुलिस जांचजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





