
x
Delhi दिल्ली: द्वारका दक्षिण पुलिस स्टेशन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन लूटे गए वाहन, मोबाइल, कार की चाबी सहित कई दस्तावेज मिले हैं। ये आरोपी पांच वारदातों में शामिल थे। द्वारका साउथ थाने में 26 सितंबर की रात्रि एक कैब ड्राइवर से लूट की सूचना मिली थी। ड्राइवर ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज से द्वारका सेक्टर 9 के लिए उसकी कैब बुक हुई थी। रात 2 बजे जब वह बुकिंग के स्थान पर पहुंचा, तो एक अर्टिगा कार पास आई, जिसमें से एक बदमाश ने बाहर निकलकर ड्राइवर के माथे पर देसी पिस्तौल सटा दी और उसका पर्स, मोबाइल और कार की चाबियां छीनकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीम बनाकर सिर्फ 12 घंटे के अंदर मामले को सुलझा लिया। इस कार्रवाई से डकैती, कार चोरी और लूट के पांच मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इन शातिर अपराधियों के पास से तीन लूटे गए वाहन, तीन लूटे गए मोबाइल फोन, कार की चाबी, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही, उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस भी मिला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएचओ राजेश कुमार साह के नेतृत्व और एसीपी किशोर कुमार रेवाला के मार्गदर्शन में एएसआई महावीर, करण सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण यादव, सुरेंद्र, कुलदीप और तुषार की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी निगरानी के साथ मुखबिरों से सूचना ली।
मुखबिर की सूचना पर टीम ने छावला इलाके से दो आरोपी सोहिताब और जुनैद को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया। पुलिस को आते देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अगले ही दिन गैंग के सरगना अलाउद्दीन को भी छावला इलाके से गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि अलाउद्दीन ने ही अपने साथियों को ड्राइवर को सुनसान जगह पर ले जाने का निर्देश दिया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि अलाउद्दीन पहले 10 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। अलाउद्दीन और उसके साथियों ने हरियाणा के नूंह और दिल्ली के तिमारपुर इलाके से अर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर जैसी कई कारें लूटी थीं।
Tagsरका पुलिसअंतरराज्यीय चोरलूटवाहन चोरीअर्टिगास्विफ्ट डिजायरकैब ड्राइवरदेसी पिस्तौलजिंदा कारतूसदिल्ली क्राइमछावलासोहिताबजुनैदजावेदअलाउद्दीनपुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsRaka PoliceInter-State ThiefRobberyVehicle TheftErtigaSwift DesireCab DriverCountry Made PistolLive CartridgesDelhi CrimeChhawlaSohitabJunaidJavedAlauddinPolice Action
Next Story





