भारत

पत्नी को अपशब्द बोला...पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, हत्यारोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Nov 2025 5:55 PM IST
पत्नी को अपशब्द बोला...पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, हत्यारोपी गिरफ्तार
x
पुलिस अधिकारियों ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच टीमों का गठन किया.
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना सूरजपुर पुलिस सीआरटी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक हत्या की गुत्थी का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल कैंची और मृतक की एक चप्पल बरामद की गई है।
यह घटना 3 नवंबर की है, जब सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव पाली जाने वाली सड़क पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस व सीआरटी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। जांच के दौरान मृतक की पहचान अंकित (25 वर्ष) निवासी ग्राम श्यौराजपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच टीमों का गठन किया। पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से जांच की। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने गुरुवार को ग्राम भनौता कट, थाना सूरजपुर क्षेत्र से आरोपी ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की।
ओमपाल ने बताया कि वह और मृतक अंकित दोनों तिलपता स्थित सौरभ कॉम्प्लेक्स में काम करते थे। अंकित सफाईकर्मी था, जबकि ओमपाल दर्जी का काम करता था। घटना के दिन अंकित नशे में था और उसके 7000 रुपए गायब हो गए थे। उसे शक हुआ कि पैसे ओमपाल ने चुरा लिए हैं। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और अंकित ने ओमपाल व उसकी पत्नी को अपशब्द बोला। गुस्से में आकर ओमपाल ने अपने पास मौजूद कैंची से अंकित के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी शव को ग्राम पाली रोड पर नाले के किनारे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मृतक के दाहिने पैर की चप्पल भी बरामद की थी, जबकि बाएं पैर की चप्पल आरोपी के पास मिली है। गिरफ्तार आरोपी ओमपाल (35 वर्ष) मूलरूप से बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरपुर का रहने वाला है और वह वर्तमान में संतोषनगर कॉलोनी, सूरजपुर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story