भारत

सीने में चाकू के घाव...72 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया, दो आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Feb 2026 3:58 PM IST
सीने में चाकू के घाव...72 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया, दो आरोपी गिरफ्तार
x
खुलासा हुआ.
नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी में पेट्रोल पंप के पास 16 फरवरी को हुई घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रोहिणी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने मामले का खुलासा करते हुए बड़ी जानकारी दी है।
बता दें कि बीते सोमवार को शाम 6:56 बजे बेगमपुर पुलिस स्टेशन को सेक्टर 23, रोहिणी में पेट्रोल पंप के पास जमीन पर सीने में चाकू के घावों से घायल एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को एसजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अमरनाथ यादव के रूप में हुई थी। जिसको चाकू मारकर मोबाइल फोन लूट लिया गया था। बेगमपुर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। बेगमपुर एसएचओ के नेतृत्व में एक टीम ने तीन दिन के अंदर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जांच के दौरान, मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल रोहिणी टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य एकत्र किए।
जांच टीम ने इलाके के आसपास के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, निगरानी योजना के सदस्यों और कबाड़ इकट्ठा करने वालों से गहन पूछताछ की। तकनीकी निगरानी और मुखबिर के जानकारी के आधार पर, टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि घटना स्थल के पास दो व्यक्तियों को एक ग्रे स्कूटी पर घूमते देखा गया था। संदिग्धों के बारे में बताया गया कि वे जीटीबी कॉलोनी (सरदार कॉलोनी), रोहिणी के पास रहने वाले नशाखोर थे और अक्सर उस इलाके में आते-जाते थे।
सूचना के आधार पर संदिग्धों का पता लगाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। 19 फरवरी गुरुवार को, 29 वर्षीय रोहित नाम के एक संदिग्ध का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथी दुर्गेश उर्फ ​​दुर्गी के साथ मिलकर अपराध किया था। पुलिस ने दुर्गेश उर्फ ​​दुर्गी को भी उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर, मृतक का मोबाइल फोन, घायल चश्मदीद का मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन, चाकू और दोनों आरोपियों द्वारा अपराध के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story