भारत

पुलिस ने 11 साल पुराना मर्डर केस सुलझाया, फरार आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Dec 2025 2:37 PM IST
पुलिस ने 11 साल पुराना मर्डर केस सुलझाया, फरार आरोपी गिरफ्तार
x
2015 में अदालत की ओर से भगोड़ा अपराधी घोषित किया जा चुका था.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 11 साल पुराने एक मर्डर केस को सुलझाते हुए आरोपी लखन सिंह उर्फ अंश कुमार को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया है। लखन सिंह वर्ष 2014 में दर्ज पुलिस स्टेशन रानहोला के मर्डर केस में लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसे 2015 में अदालत की ओर से भगोड़ा अपराधी घोषित किया जा चुका था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व में हत्या और गंभीर मामलों को सुलझाने में जुटी टीम ने इस पुराने केस पर दोबारा काम शुरू किया। आरोपी के राजस्थान, हरियाणा और यूपी के कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान इंस्पेक्टर पुखराज और एएसआई प्रदीप को आरोपी की मौजूदगी से जुड़ी अहम जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने बड़े स्तर पर रिकॉर्ड की जांच और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपी का पता कासगंज में लगाया।
इसके बाद टीम ने उत्तर प्रदेश में कासगंज में समन्वित ऑपरेशन चलाया और 11 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, ताकि वह गिरफ्तारी से बच सके, लेकिन इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि यह मामला 21 नवंबर 2014 को सामने आया था, जब रानहोला थाना क्षेत्र में होली कॉन्वेंट स्कूल के पास खेड़ी बाबा पुल के नाले के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव पर चेहरे, सिर के पीछे और शरीर के हिस्सों पर गहरे घाव पाए गए थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान राकेश भगत के रूप में हुई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो हत्या के आरोप में लखन सिंह का नाम सामने आया, लेकिन अपराध के बाद वह फरार हो गया और पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी।
जांच में पता चला था कि लखन सिंह का जन्म राजस्थान के करौली में हुआ था और वह शुरुआती पढ़ाई के बाद नजफगढ़ आकर मजदूरी का काम करता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह 11 वर्षों तक अलग-अलग राज्यों में छिपता रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story