भारत
अपराधियों ने ओवरटेक करके गाड़ी रोका...पुलिस ने करोड़ों रुपए के सोने और चांदी लूटने की घटना का किया खुलासा, 5 गिरफ्तार
jantaserishta.com
6 Aug 2026 8:09 AM IST

x
200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने करोड़ रुपए के सोने और चांदी की लूट की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए का सोना और चांदी बरामद हुआ।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 2 अगस्त को सुबह साढ़े 4 बजे के आसपास लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। लुटेरे हार, मंगलसूत्र, पेंडेंट, अंगूठियां, चांदी के बिस्किट, लॉकेट और झुमकी जैसे आभूषण लूटकर फरार हुए थे। इस लूट की शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई।
शिकायत में बताया गया था कि जब शिकायतकर्ता दिल्ली के चांदनी चौक से सामान डिलीवरी करने के लिए आगरा जा रहा था। उसी समय ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से कुछ दूर आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने ओवरटेक करके शिकायतकर्ता की गाड़ी को रोका था।
पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कई कदम उठाए। 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसी दौरान, पुलिस को कुछ सबूत हाथ लगे। आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोच लिया।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने खुलासा किया कि सराफा व्यापारी की पहचान के व्यक्ति कमलकांत ने ही लूट की योजना बनाई थी। कमलकांत फाइनेंस कंपनी में एक करोड़ रुपए का नुकसान होने के कारण कर्ज में डूब चुका था, जिसके कारण उसने अपने जान-पहचान के व्यक्ति को लूट लिया। करीब 635 ग्राम सोना और 12 किलो से अधिक चांदी की लूट हुई थी।
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि इस मामले में लूट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमें लगाई गई थीं। लोकल इंटेलिजेंस के जरिए हमने इस घटना का अनावरण किया है। उन्होंने कहा कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।
Tagsग्रेटर नोएडा पुलिसग्रेटर नोएडागौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेटGreater Noida PoliceGreater NoidaGautam Buddha Nagar Police Commissionerate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





