भारत
पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा-2021 रद्द, हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया
jantaserishta.com
28 Aug 2025 1:56 PM IST

x
जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने पेपर लीक मामले में गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए गुरुवार को पूरी परीक्षा को रद्द कर दिया।
हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन की बेंच ने 14 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। राजस्थान में 892 पदों पर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा में चयनित कुछ एसआई को ट्रेनिंग के बाद फील्ड पोस्टिंग मिली। हालांकि, पेपर लीक के खुलासे के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर जनवरी 2025 में चयनित अभ्यर्थियों की फील्ड ट्रेनिंग और पोस्टिंग रोक दी गई।
इस परीक्षा में धांधली और पेपर लीक की शिकायतों के बाद राज्य की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जांच शुरू की थी। अब तक इस मामले में 68 सब-इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जुलाई में सुनवाई के दौरान चयनित उम्मीदवारों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन माथुर ने याचिका को खारिज करने के लिए दलील में कहा था, "मामला सीधा है। चूंकि भर्ती रद्द न करने का निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर पर लिया गया था और इसे याचिका में चुनौती नहीं दी गई, इसलिए याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया जाना चाहिए।"
हालांकि, न्यायमूर्ति समीर जैन ने असहमति जताते हुए कहा, "यह कोई साधारण मामला नहीं है।" उन्होंने कहा कि इस मामले में कोचिंग संस्थानों, परीक्षा केंद्रों और राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्यों के बीच मिलीभगत के गंभीर आरोप शामिल हैं। फिलहाल, 28 अगस्त को हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया।
Tagsराजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षाराजस्थान पुलिसराजस्थान हाईकोर्टRajasthan Police SI Recruitment ExamRajasthan PoliceRajasthan High Court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





