भारत

बड़ी खबर: रेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, जानिए वजह

jantaserishta.com
13 Oct 2020 4:35 PM IST
बड़ी खबर: रेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, जानिए वजह
x

DEMOPIC 

रेप के आरोपी पर पुलिस का बड़ा एक्शन.

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तारी का विरोध करने पर गोली मार दी। जब आरोपी जख्मी हो गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना श्रीरामपुरम के नजदीक की है। पुलिस ने कहा कि दिनेश ने चाकू से एक सब-इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया था, जिसके बाद उसके घुटने में गोली मारी गई। आरोपी की सिटी रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे खिलौना बेचने वाले व्यक्ति की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में तलाश की जा रही थी।

सहायक पुलिस आयुक्त वेंकटेश नायडू ने कहा कि उक्त व्यक्ति के परिवार ने भारी बारिश के बाद रेलवे स्टेशन के पास 10 अक्टूबर को पनाह ली थी और उसी दिन से उसकी बच्ची गायब हो गई थी। पुलिस ने बाद में पाया कि पीड़िता को मल्लेश्वरम के केसी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के बयान के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनेश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसके और इंस्पेक्टर नाईक के बीच झड़प शुरू हो गई। नाईक ने दिनेश को चेतावनी देने के लिए हवा में गोली चलाई, लेकिन उसने एक एसआई के हाथ में चाकू मार दिया। इसके बाद नाईक ने मजबूरन उसे नियंत्रण में करने के लिए उसके दाहिने घुटने में गोली मारी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story