भारत

पुलिस हैरान, पूछताछ में आरोपी बोला- बीवी और बच्चे नहीं हैं, इस कारण...जानें स्टोरी

jantaserishta.com
28 Aug 2022 10:56 AM IST
पुलिस हैरान, पूछताछ में आरोपी बोला- बीवी और बच्चे नहीं हैं, इस कारण...जानें स्टोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दो मासूम बच्चों का अपहरण कर भाग रहे एक आरोपी को पुलिस ने 7 घंटे के अंदर पकड़ लिया. पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है. ये वारदात पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके की है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके बीवी-बच्चे नहीं हैं, इसीलिए वह बच्चों को ले जा रहा था. पुलिस आरोपी पर कार्रवाई कर रही है.

पश्चिमी दिल्ली के DCP घनश्याम बंसल ने बताया कि शुक्रवार की शाम एक महिला ने कंट्रोल रूम में कॉल कर बताया कि वह शुक्रवार सुबह 9 बजे काम पर निकल गई थी. उसके घर में तीन छोटे बच्चे हैं, जिन्हें वह कमरे पर ही छोड़ गई थी. जब महिला तीन बजे काम से वापस लौटी तो उसका 6 साल का बेटा और 2 साल की बेटी लापता थे.
महिला ने जब आसपास पूछा तो लोगों ने बताया कि एक शख्स आया था. उसने खुद को बच्चों का रिश्तेदार बताया और पंखा रोड की तरफ बच्चों को लेकर चला गया. यह सूचना मिलने के बाद तुरंत दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. दिल्ली पुलिस ने आसपास के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पंखा रोड और उसके आसपास की सड़कों पर संदिग्ध शख्स की तलाश शुरू कर दी.
करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी अजय कुमार को दोनों बच्चों के साथ पकड़ लिया. इसके साथ ही दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पास उसका कोई नहीं था. न तो पत्नी है और न ही बच्चे. इसी वजह से उसने इन बच्चों का अपहरण कर लिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story