भारत

पुलिस ने पेश की मिसाल! चारों तरफ हो रही है तारीफ, जानिए क्या किया ऐसा?

jantaserishta.com
9 Dec 2020 9:19 AM IST
पुलिस ने पेश की मिसाल! चारों तरफ हो रही है तारीफ, जानिए क्या किया ऐसा?
x
पुलिस के इस प्रयास को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है.

उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने मदद की मिसाल पेश की है. एक बीमार बच्चे के इलाज के लिए सदर थाना पुलिस ने जो काम किया है, उसकी खूब तारीफ हो रही है. पुलिस ने जिस बच्चे के इलाज के लिए मदद का हाथ बढ़ाया, उसकी मां तंगी के चलते उसे बेचने की बात कर रही थी. बेबस मां के पास बच्चे के इलाज के लिए पैसे नहीं थे. उस मां की सदर थाना स्टाफ ने आपस में पैसे जुटाकर 11 हजार रुपये की मदद की है.

जानकारी के मुताबिक, SHO सदर, आगरा जितेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने बच्चे को बेचने की बात कर रही है. इस मामले में SHO ने तफ्तीश की तो पता चला कि महिला का बच्चा बीमार है और उसके पास इलाज के पैसे नहीं है. SHO की पहल पर सदर थाना के सभी स्टाफ ने आपस में पैसे एकत्र किए और 11 हजार की मदद की.
संवेदनाएँ..!
SHO सदर,आगरा जितेंद्र कुमार को सूचना मिली कि एक महिला अपने बच्चे को बेचने की बात कर रही है।
उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि उसका बच्चा बीमार है,और इलाज के लिए पैसे नहीं हैं।
थाना सदर के सभी कर्मियों ने आपस में पैसे एकत्र किये और कुल 11000₹ देकर उसकी मदद की।
आगरा पुलिस के इस प्रयास को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. ट्विटर पर जयकुमार शर्मा ने कहा 'वाह क्या बात है, नमन है पुलिस टीम की इस शानदार पहल को.' हर्ष कुमार ने लिखा, 'पुलिस का ये चेहरा भी है, जो समय-समय पर अलग-अलग जगह दिखाई देते रहता है. इंसानियत जिंदा रहती है तब, जब इंसान, इंसान के दर्द को समझता है.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story