भारत

पुलिस ने मां को भेजा जेल, बेटी का जबरन एग डोनेट कराने का आरोप

jantaserishta.com
3 Jun 2022 12:38 PM IST
पुलिस ने मां को भेजा जेल, बेटी का जबरन एग डोनेट कराने का आरोप
x
चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

चेन्नई: तमिलनाडु के ईरोड से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने कुछ पैसों के लिए अपनी 13 साल की बच्ची का जबरन 8 बार एग डोनेशन कराया. मां लड़की को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाती थी, जहां उसका एग डोनेशन कराया जाता था. इसके लिए महिला को पैसे मिलते थे.

पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत 3 लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, इंद्राणी सुधा हॉस्पिटल में दलाल का काम करती थी. वह अपनी बेटी का जबरन एग डोनेशन कराने के लिए हॉस्पिटल ले गई थी. उसने ये सब पैसों के लिए किया. इस दौरान उसके साथ उसका प्रेमी सैयद अली और एक अन्य महिला भी हॉस्पिटल में मौजूद थी.
बताया जा रहा है कि इस काम के लिए महिला को अस्पताल की ओर से 25000 रुपए मिले थे. लेकिन मां का अत्याचार यहीं नहीं थमा, उसने अपनी बेटी का 8 बार एग डोनेशन कराया. जब बेटी से अपनी मां का अत्याचार सहन नहीं हुआ, तो उसने सालेम में अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचकर आपबीती बताई.
इसके बाद रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने गुरुवार को लड़की की मां समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने लड़की को सरकारी अस्पताल में एडमिट करा दिया है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है. ताकि इस केस में अस्पताल की भूमिका का पता चल सके. पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से भी मामले में पूछताछ की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story