भारत

मर्सिडीज को पुलिस ने किया जब्त, 4 मजदूरों की कल हुई थी मौत

Nilmani Pal
13 March 2025 11:58 AM IST
मर्सिडीज को पुलिस ने किया जब्त, 4 मजदूरों की कल हुई थी मौत
x
पढ़े पूरी खबर

देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास बुधवार रात हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों को कुचलने वाली कार पुलिस ने बरामद कर ली है। कार सहस्रधारा रोड पर एक प्लाट में लावारिस मिली। उसके मालिक की तलाश के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ में पुलिस टीम गई है। पुलिस का कहना है मूल मालिक बिना पंजीकरण में मालिक बदलवाए कार को आगे बेच चुका है। कार को खरीदने वाला भी इसी तरह किसी अन्य को बेच चुका है।

बुधवार रात साईं मंदिर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने छह लोगों को टक्कर मारी। इसमें चार लोग सड़क किनारे पैदल जा रहे थे और दो लोग दुपहिया पर सवार थे। पैदल जा रहे चारों मजदूर थे। वह वहां से कुछ दूरी काम करने के बाद घर वापस जा रहे थे। जिनकी मौके पर मौत हुई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रातभर कार की जांच पड़ताल की गई। सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर चंडीगढ़ का मिला। वहां पुलिस पहुंची तो पता लगा कि वह दिल्ली के व्यक्ति को कार बेच चुका है।

फिर एक टीम दिल्ली पहुंची तो वहां पता लग कि वह भी कार को किसी अन्य बेच चुका है। गुरुवार सवेरे पुलिस ने कार को सहस्रधारा रोड स्थित खाली प्लाट से बरामद कर लिया है। एसएसपी का कहना है कि कार को चलाने वाले मालिक की जानकारी मिल गई है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। इधर चारों मृतकों के आज पोस्टमार्टम करने के लिए पुलिस अफसर डॉक्टर से संपर्क कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के दस्तावेज बनवा लिए गए हैं।

Next Story