भारत

मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे और भाई की तीन करोड़ की संपत्ति पुलिस कर ली जब्त

jantaserishta.com
31 Aug 2023 9:17 AM IST
मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे और भाई की तीन करोड़ की संपत्ति पुलिस कर ली जब्त
x
लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे उमेश सिंह व उसके भाई राजेश उर्फ राजन सिंह की तीन करोड़ की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली। पुलिस ने मऊ के सराय लखनसी थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में गिरोह बंद एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की है। दोनों भाइयों पर मऊ में 29 अगस्त 2009 को चर्चित मन्ना सिंह ठेकेदार हत्याकांड के गवाह की हत्या का केस दर्ज है। इसी केस में पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर कार्रवाई की।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी के मुताबिक, बेतवा अपार्टमेंट का फ्लैट उमेश सिंह और एमआई रसल कोर्ट अपार्टमेंट का फ्लैट उसके भाई राजेश उर्फ राजन सिंह के नाम से है। दोपहर बाद मऊ व गोमतीनगर विस्तार पुलिस की संयुक्त टीम अपार्टमेंट पहुंची। डुग्गी पिटवाकर उद्घोषणा की गई। फ्लैट को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया। मालूम हो कि 29 अगस्त 2009 में मऊ थानाक्षेत्र में मन्ना सिंह ठेकेदार और राजेश राय की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में मुख्तार के साथ ही उमेश सिंह उसके राजेश उर्फ राजन सिंह और सुरेश सिंह आरोपित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story