
x
DEMO PIC
गुवाहाटी (आईएएनएस)| पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में असम के कार्बी आंगलोंग जिले से 6-7 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया है, अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें विशिष्ट इनपुट मिले और बुधवार को अभियान चलाया गया। नशा तस्करी के आरोप में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बोकाजन के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जॉन दास ने कहा कि पुलिस ने जिले के लहरीजन इलाके में अधियान चलाया और एक गाड़ी को रोका।
दास ने कहा, वाहन की तलाशी लेने पर, सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी से सूप के डिब्बे से 306 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उसका नाम फैयास उद्दीन है और वह बोकाजन के डोबोका इलाके का मूल निवासी है।
दूसरी कार्रवाई दिफू रेलवे स्टेशन पर की गई। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि अभियान के दौरान, पुलिस ने कम से कम एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की और झालावाड़ (राजस्थान) के चंद्रशेखर सेन (45) और धीरज सोलंकी (30) नाम के दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब छह से सात करोड़ रुपये है।
Tagsअसमअसम न्यूज़असम पुलिसड्रग्स7 करोड़7 करोड़ ड्रग्सAssamAssam NewsAssam PoliceDrugs7 Crore7 Crore Drugs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





