
x
पाली। पाली के सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 76 किलो डोडा-पोस्त जब्त किया। मामले में आरोपी पुलिस को आता देख फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए चलाए जा रहे लोकल एवं स्पेशल एक्ट अभियान व राज्य सरकार के 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत अभियान चलाया जा रहा है। 24 मार्च को सदर थाना पुलिस को इत्तला मिली कि निम्बाडा में अमराराम पुत्र चौथाराम अपने खेत मे पानी के बने होद के पास ड्रमों में अवैध डोडा पोस्त भरकर जमीन के अन्दर गड्डाउ खोदकर छुपा रहा है। इस पर मौके लिए टीम रवाना हुई। तो आरोपी पुलिस को आता देख फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खेत से से 76 किलो डोडा पोस्त पकड़ा जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपए है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। जो उसकी तलाश में जुटी है। दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोपी को 2 साल बाद सादड़ी पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी महावीर शर्मा के खिलाफ पत्नी 2022 में दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसमें वह फरार चल रहा था। इसके चलते आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी किया था। सादड़ी थानाधिकारी चंपाराम ने बताया कि महावीर शर्मा के खिलाफ पत्नी ने 2022 में दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। 2 साल से फरार चल रहे सुमेरपुर निवासी महावीर शर्मा पुत्र नवलकिशोर शर्मा को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। कॉस्टेबल सुरेश व चुनाराम द्वारा वारंटी को गिरफ्तार कर सादड़ी लाया गया है।
Next Story





