भारत
गैंगस्टर एक्ट मामले में पुलिस ने फ्लैट किया सील, अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी
jantaserishta.com
25 March 2023 2:07 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| गौतमबुद्ध नगर में अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्ध नगर द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर सुदेश की बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित उसके फ्लैट को कुर्क कर लिया गया। इस फ्लैट की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी सुदेश के बिसरख थाना क्षेत्र में स्तिथ पंचशील हाइनेस सोसाइटी के फ्लैट को सील कर किया गया। इस फ्लैट की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए है।
आरोपी सुदेश उर्फ टिल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान एक फर्जी कंपनी बनाकर इन लोगों ने चिटफंड करते हुए सैकड़ों लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की थी। लोगों से लाखों रुपए लगवाने के बाद उसने उन्हें पैसे वापस नहीं किये। इसके बाद लोगों ने जब खुद को ठगा महसूस किया तो मुकदमा दर्ज कराया गया।
Tagsगैंगस्टर एक्टगैंगस्टरपुलिसफ्लैट सीलगौतमबुद्ध नगरबिसरख थानाGangster ActGangsterPoliceFlat SealGautam Budh NagarBisrakh Police Station
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





