भारत
मैं खुद को समाप्त कर लूंगा...पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट सुसाइड नोट ट्रैक कर बचाई युवक की जान
jantaserishta.com
19 March 2023 9:58 AM IST

x
फांसी के फंदे की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| डिप्रेशन के शिकार एक युवक ने फांसी के फंदे की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा कि आज मैं खुद को समाप्त कर लूंगा। लखनऊ मुख्यालय को जैसे ही इस पोस्ट का नोटिफिकेशन इंस्टाग्राम के हेडक्वॉर्टर से मिला, तो उन्होंने तुरंत कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर को अलर्ट किया। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पोस्ट के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंच गई और उस युवक को उसके परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग की, जिससे उसकी जान बच गई। परिवारिक कलह के चलते परेशान एक युवक ने अपनी आत्महत्या का ऐलान इंस्टाग्राम पर करते हुए फांसी के फंदे की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि आज मैं खुद को समाप्त कर लूंगा। इंस्टाग्राम पोस्ट को तुरंत इंस्टाग्राम नेटवर्क द्वारा लखनऊ में डीजीपी मुख्यालय मीडिया सेल को भेज दिया गया। लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि युवक यूपी के गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है।
इस सूचना के आधार पर नोएडा मीडिया ने उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि युवक का नाम अमित कुमार है और वह 20 साल है। वह यूपी के गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर में स्थित चंद्रावली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने युवक से मुलाकात की तो पता चला कि बीती रात उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके कारण वह परेशान होकर अपने जीवन को समाप्त करने निश्चय कर चुका था। नोएडा पुलिस ने अमित कुमार के परिवार को सूचित किया और उसकी काउंसलिंग की। इससे युवक की जान बचाई जा सकी।
Tagsडिप्रेशनसोशल मीडियासोशल मीडिया पोस्टसुसाइड नोटग्रेटर नोएडाdepressionsocial mediasocial media postsuicide notegreater noida
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





