भारत
बकरी की तलाश में गांव-गांव दौड़ती पुलिस, जानें अलग मामला
jantaserishta.com
2 Sept 2023 12:58 PM IST

x
DEMO PIC
पुलिस सुर्खियों में रहती है. भैंस, कुत्ते और गाय खोजने के बाद अब पुलिस बकरी की तलाश कर रही है.
बांंदा: अक्सर UP पुलिस सुर्खियों में रहती है. भैंस, कुत्ते और गाय खोजने के बाद अब यूपी पुलिस बकरी की तलाश कर रही है. पुलिस की टीमें करीब 2 दर्जन बकरियों को खोजने में जुटीं हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द बकरियों को खोजकर उनके मालिक को सौंप दिया जाएगा. एक महिला के घर से उसकी बकरियां एक व्यक्ति गाड़ी में भर ले गया है. SHO की निगरानी में पुलिस बकरियों को खोजने में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला बांदा के जसपुरा थाना इलाके का है. यहां सिकहुला गांव की रहने वाली फुलरानी ने पुलिस से शिकायत में कहा कि 1 सितंबर की रात 2 बजे एक व्यक्ति मेरी 22 बकरियां चार पहिया गाड़ी से चोरी कर ले गया है. महिला के मुताबिक, वह जब सो रही थी, उसी दौरान बकरियों की आवाज सुनकर नींद खुल गई. इसके बाद बाहर आकर देखा तो एक व्यक्ति बकरियों को चार पहिया गाड़ी से ले जा रहा था.
बकरियां चोरी होने पर महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चोर भाग गया था. महिला ने थाने में शिकायत कर पुलिस से बकरियों को खोजने की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बकरियों की खोजबीन शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द बकरियों को खोजकर महिला को सौंप दिया जाएगा.
SHO जसपुरा राकेश कुमार सरोज ने बताया कि एक महिला ने अपने घर से बकरियों के चोरी होने की शिकायत की है. तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है. खोजबीन के लिए टीम लगाई है. जल्द ही बरामद करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले यूपी के शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की भैंस चोरी का मामला सामने आया था. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए भैंस चोरों का वीडियो भी वायरल हुआ था. पुलिस ने केस दर्ज कर भैंस की तलाश की थी. उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री आजम खान के सत्ता में रहते उनकी भैंस खोजने के लिए पुलिस लगी थी. इसके बाद मेरठ में कमिश्नर के कुत्ते को खोजने के लिए पुलिस ने दिन रात एक कर दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





