भारत
पुलिस ने दिव्यांग महिला के कत्ल का किया खुलासा, रुपये के लेनदेन में हुआ था वारदात
jantaserishta.com
25 Dec 2022 11:30 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस ने दिव्यांग महिला के कत्ल का खुलासा किया है. रुपये के लेनदेन और प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में आरोपी ने दिव्यांग महिला की हत्या कर दी थी. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बेतूल एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के डॉन बास्को इलाके में गुरुवार की दोपहर में दिव्यांग महिला की हत्या कर दी गई थी. एसपी सिमाला प्रसाद ने इस केस का खुलासा किया.
उन्होंने बताया कि दिलीप धुर्वे नाम के इलेक्ट्रिशियन ने उसकी हत्या की थी. जिसका मृतका से लंबे समय से विवाद चल रहा था. इनके बीच लेनदेन का मामला भी था. इसी लेनदेन को लेकर इनके बीच कई बार विवाद हुआ और उसकी शिकायत पर पुलिस ने दिलीप धुर्वे के खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की.
पुलिस के मुताबिक आरोपी सब्जी बेचने वाली मीराबाई को परेशान करता था और एक बार उसकी ट्राईसाईकिल भी छीन ली थी. मृतका को सरकारी योजना के तहत नई ट्राईसाइकिल मिली थी. इनके बीच एक प्लॉट का मामला भी था, जिसका विवाद भी लंबे समय से चल रहा था. मृतका मीराबाई का बेटा अंकित गुरुवार को किसी काम से भोपाल गया था. शुक्रवार की शाम को जब वापस आया, तो उसे उसकी मां मृत अवस्था में मिली.
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारी और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. पुलिस को प्रथम दृष्टया आरोपी दिलीप धुर्वे पर ही शक गया था और मोबाइल लोकेशन एवं सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की उपस्थिति घटनास्थल पर पाई गई. शनिवार की सुबह आठनेर पुलिस ने आरोपी दिलीप को आठनेर थाना क्षेत्र के गांव चकोरा से गिरफ्तार किया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की दोपहर वह मृतका के घर गया था और प्लाट को लेकर उनके बीच विवाद हुआ. इसी बात पर सब्जी काटने वाली चाकू से उसकी हत्या कर दी.
Tagsबैतूलमध्यप्रदेशBetulBetul NewsMadhya Pradesh NewsPolice revealed the murder of a disabled womanthe incident took place in the transaction of Rs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





