भारत
पुलिस ने किया जावेद हत्याकांड का खुलासा, रंजिश में सरफराज ने की थी हत्या
jantaserishta.com
25 Feb 2025 4:03 PM IST

x
कहा- मृतक की बहन से मेरे भाई ने बलात्कार किया था, जिसकी वजह से वो जेल चला गया था.
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने 22 फरवरी को मिली एक डेड बॉडी की घटना का खुलासा करते हुए, उसकी हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल औजार भी पुलिस ने बरामद किया है।
दरअसल, 22 फरवरी की शाम को कमला नेहरू नगर में एक डेड बॉडी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू कर दी थी। मृतक की पहचान जावेद के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस की कई टीमें लगातार जांच कर रही थीं। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को इस घटना का खुलासा कर दिया। डीसीपी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में शामिल हत्या के आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी आरोपी ने जावेद की हत्या की थी और पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतारा था, और उसके बाद वह वहां से अपने घर चला गया था।
डीसीपी ने बताया कि जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मृतक जावेद की बहन से मेरे भाई मोनू ने बलात्कार किया था, जिसकी वजह से वो जेल चला गया था। जिसके बाद मेरे मन में रंजिश घर कर गई थी। मौका देख कर मैंने पीड़ित लड़की के भाई को शराब पीने बुलाया था और मौका देख कर जावेद के सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी थी।
डीसीपी के मुताबिक, सरफराज पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। सरफराज ने जावेद की हत्या की और फिर घर चला गया था, लेकिन पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर सरफराज को घर से गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त सम्बन्ध में श्री राजेश कुमार, पुलिस उपायुक्त नगर की बाइट@Uppolice https://t.co/kVjwMZ3wRG pic.twitter.com/3SG9TcxT7R
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) February 25, 2025
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसजावेद हत्याकांडGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceJaved murder case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





