भारत

साइबर ठगी की शिकार महिला को पुलिस ने वापस करवाई पूरी रकम, जानें कैसे?

jantaserishta.com
3 Aug 2024 6:00 PM IST
साइबर ठगी की शिकार महिला को पुलिस ने वापस करवाई पूरी रकम, जानें कैसे?
x
10 लाख रुपए की ठगी.
नोएडा: नोएडा में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को अलग-अलग तरीकों से साइबर ठग लाखों रुपए की रकम ठग रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में साइबर ठगों ने एक महिला से 10 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने अब महिला को पूरी रकम वापस करवाई है।
साइबर ठगों ने खुद को फेडेक्स कोरियर का बता कर इन्वेस्टमेंट करने पर मोटा मुनाफा होने का लालच दिया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36, नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने पीड़िता की शिकायत पर उसके साथ हुई 10 लाख रुपए की ठगी के मामले में समस्त धनराशि को कार्यवाही करते हुए फ्रीज़ कराकर न्यायालय के माध्यम से पीड़िता को वापस करवाई है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा निवासी महिला को अज्ञात साइबर अपराधी ने खुद को फेडेक्स कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताते हुए फोन किया और ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से इन्वेस्टमेंट कर धन कमाने का ऑफर दिया। इस प्रकार पीड़िता को झांसे में लेकर अपराधियों ने उससे 10 लाख रुपए की ठगी कर ली।
महिला ने इसकी शिकायत 28 जून को साइबर पुलिस से की। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम, नोएडा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता की ठगी गई 10 लाख रुपए की पूरी रकम को फ्रीज करवा दिया। उसके बाद न्यायालय से आदेश प्राप्त कर महिला की धनराशि उसके खाते में ट्रांसफर कराई गई।
नोएडा में साइबर फ्रॉड बढ़ता जा रहा है और अपराधी अलग-अलग माध्यमों से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। जिसमें डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने का मामला सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। गौर करने की बात यह है कि इस तरह के मामलों में काफी पढ़े-लिखे लोग फंस जाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story