भारत

पुलिस ने फंसे 250 पर्यटकों को बचाया

jantaserishta.com
9 Jun 2023 10:40 AM IST
पुलिस ने फंसे 250 पर्यटकों को बचाया
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कम से कम 250 पर्यटकों को बचाया है, जो उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग गोंडोला कार ऑपरेशन में तकनीकी खराबी आने के बाद अफरवाट पहाड़ों में फंस गए थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बारामूला पुलिस ने गोंडोला फेज 2 अफरवाट गुलमर्ग से लगभग 250 पर्यटकों को बचाया, जो गोंडोला राइड के लिए गए थे और वापसी के दौरान केबल कार ऑपरेशन में तकनीकी खराबी के कारण फंस गए थे।
दो फेज की गोंडोला राइड गुलमर्ग में पर्यटकों के लिए पसंदीदा है। पर्यटकों ने उन्हें बचाने में सफल प्रयासों के लिए पुलिस की सराहना की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story